Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले:- विपक्षी दल महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे आते नहीं देखना चाहते

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं हो पाने को लोकतंत्र के लिए गंभीर झटका बताया है. उन्होंने इसे संसदीय इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि यह केवल एक विधेयक का रुकना नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी की उम्मीदों को ठेस पहुंचाना है.

मरांडी ने कहा कि देश की करोड़ों महिलाएं लंबे समय से राजनीति और नीति निर्माण में 33 प्रतिशत भागीदारी की मांग कर रही थीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सपना पूरा होने के करीब था, लेकिन विपक्षी दलों ने राजनीतिक कारणों से इसमें बाधा खड़ी कर दी.

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने एक समान और सम्मानजनक भागीदारी वाले भविष्य की उम्मीद की थी, लेकिन इस प्रक्रिया में अवरोध पैदा कर उनके विश्वास को आघात पहुंचाया गया है.

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इन दलों का रुख महिला नेतृत्व के प्रति उनकी सोच को उजागर करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे आते नहीं देखना चाहते.

उन्होंने कहा कि जनता इस पूरे घटनाक्रम को देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !