Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-04

Review Meeting Of Development Plans: जमशेदपुर आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

Review Meeting Of Development Plans: जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, मत्स्य, बागवानी, सहकारिता, पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई और भावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
उपायुक्त के निर्देश
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फेक रिपोर्टिंग किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिपोर्टिंग वही हो जो वास्तविक धरातल पर हो रहा है।

विभागवार निर्देश
 स्वास्थ्य विभाग: एमओआईसी को सरकारी संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, होम डिलीवरी को हतोत्साहित करने और प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक ममता वाहन टैग करने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा विभाग: उपायुक्त ने सख्त हिदायत दी कि कोई भी शिक्षक स्कूल समय के दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों में शामिल नहीं होंगे। डीएसई और डीईओ को निर्देश दिया गया कि वे शिक्षकों को नॉन-एकेडमिक रिपोर्टिंग में न लगाएं और स्कूल ऑवर के दौरान किसी भी प्रकार की गुरू गोष्ठी आयोजित न की जाए।
 समाज कल्याण विभाग: समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया कि सेविका व सहायिकाओं को प्रशिक्षित करें, पोषण ट्रैकर एप पर सटीक और समयबद्ध रिपोर्टिंग हो और लाभुकों की उचित देखभाल सुनिश्चित हो।

ओडीएफ प्लस अभियान
बैठक में ओडीएफ प्लस अभियान को लेकर भी चर्चा की गई और कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि आकांक्षी प्रखंड में खुले में शौच से मुक्ति की दिशा में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही आकांक्षी प्रखंड की रैंकिंग सुधार सकता है और इसके लिए टीम भावना से कार्य करना होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !