Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Jamshedpur News: जुगसलाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

Jamshedpur: जुगसलाई क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने जुगसलाई थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

मारपीट और छिनतई का आरोप, कई नामजद
पहले पक्ष की ओर से जुगसलाई के पूजन जैन संघ मार्ग निवासी कमल जैन ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई और इस दौरान उनकी सोने की चेन भी छीन ली गई। उन्होंने इस मामले में पिंकी महतो समेत दो अन्य महिलाओं को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

महिला ने भी लगाया हमला करने का आरोप
वहीं दूसरी ओर, पिंकी महतो ने भी पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपने प्लॉट पर पहुंचकर काम की देखरेख कर रही थीं, उसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कमल कुमार जैन, हनु जैन, धीरज जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, कमल कुमार गोलछा, राजकुमार जैन, धर्म चंद्र जैन, चंद्रकला जैन, दुर्गा प्रजापति समेत कई अन्य लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोपों के बाद पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !