Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Box Office Update: "भूत बंगला" ने दो दिन में मचाया तहलका, 60 करोड़ पार कर दिखाया दम

Box Office Update: "भूत बंगला" ने रिलीज के महज दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है. अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी में वापसी को दर्शकों का भरपूर साथ मिल रहा है. शुरुआती ट्रेंड्स यह संकेत दे रहे हैं कि फिल्म वीकेंड पर और तेज रफ्तार पकड़ सकती है.
ओपनिंग से ही दिखा असर, दूसरे दिन आई तेज उछाल
फिल्म ने पहले दिन पेड प्रीव्यू सहित करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी. दूसरे दिन कलेक्शन में साफ उछाल देखने को मिला और फिल्म ने लगभग 19 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया. दो दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसके मजबूत कंटेंट और स्टार पावर को दर्शाता है.

विदेशों में भी बजा डंका, वर्ल्डवाइड 60 करोड़ पार
घरेलू बाजार के साथ-साथ फिल्म का ओवरसीज प्रदर्शन भी दमदार रहा है. दूसरे दिन विदेशों में करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, जिससे कुल ओवरसीज कमाई लगभग 18.5 करोड़ रुपये हो गई. इसी के साथ फिल्म ने दुनियाभर में करीब 60.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसे एक मजबूत वीकेंड रन की ओर ले जाता है.

स्टारकास्ट और जोड़ी का जादू फिर हुआ हिट
फिल्म में तब्बू , राजपाल यादव, परिश रावाल और अन्य कलाकारों की मौजूदगी ने कहानी को और प्रभावी बनाया है. वहीं निर्देशक परियादर्शन और अक्षय कुमार की हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है.

बजट के मुकाबले मजबूत शुरुआत, अब नज़र वीकेंड पर
करीब 120-150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने महज दो दिनों में ही अपने बजट का बड़ा हिस्सा रिकवर कर लिया है. ट्रेड सर्किट के अनुसार, अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म पहले वीकेंड में 90-100 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा छू सकती है.


"भूत बंगला" ने यह साफ कर दिया है कि सही जॉनर, मजबूत स्टारकास्ट और मनोरंजक प्रस्तुति के साथ दर्शकों को थिएटर तक खींचा जा सकता है. अब सबकी नजर रविवार के कलेक्शन पर टिकी है, जो तय करेगा कि यह फिल्म सुपरहिट की राह पर कितनी तेजी से आगे बढ़ती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !