Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Jharkhand News: टेंडर घोटाला मामले के आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता का कोर्ट में सरेंडर, शर्तों के साथ मिली जमानत

Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने सोमवार को रांची स्थित पीएमएलए (PMLA) की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. सरेंडर के बाद अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें राहत प्रदान की. कोर्ट ने एक लाख रूपए के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की है. हालांकि, राहत के साथ कड़ी शर्तें भी जोड़ी गई हैं, जिसके तहत आरोपी को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और वह बिना अदालती अनुमति के देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे.

14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल
प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले की गहन जांच कर रहा है. हाल ही में एजेंसी ने प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के विरुद्ध पूरक आरोप पत्र (Supplementary Charge Sheet) दाखिल किया है. कोर्ट ने इस चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर दिया है. जांच की आंच जैसे-जैसे बढ़ रही है, मामले से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !