Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Giridih News: गिरिडीह में पेंशन मामलों की गहन समीक्षा, उपायुक्त की सख्ती, लंबित केस समयसीमा में निपटाने के निर्देश

Giridih News:गिरिडीह समाहरणालय में पेंशन से जुड़े लंबित मामलों को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है. उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पेंशन मामलों की स्थिति, देरी के कारण और समाधान की दिशा में ठोस कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई.
देरी पर नाराजगी, विभागवार सूची बनाकर समयबद्ध निपटारे का निर्देश
बैठक में पेंशन अदालत से जुड़े मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. इस दौरान सामने आया कि कई मामले लंबे समय से लंबित हैं. उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग लंबित मामलों की विभागवार सूची तैयार करें और तय समयसीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें.उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में तकनीकी या दस्तावेजी बाधाएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि किसी भी लाभार्थी को बेवजह इंतजार न करना पड़े.

पेंशनधारियों को राहत देने पर जोर, अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने की हिदायत
उपायुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके अधिकार के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करें. उन्होंने निर्देश दिया कि पेंशन अदालत में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय के भीतर हर हाल में निपटारा किया जाए. बैठक के बाद उपायुक्त ने समाहरणालय में मौजूद पेंशनधारियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए. इस दौरान शिक्षा, कृषि सहित प्रखंड और अंचल स्तर के कई मामले सामने आए.

इस समीक्षा बैठक से साफ है कि प्रशासन पेंशन मामलों में लापरवाही को लेकर अब सख्त रुख अपना रहा है. समयबद्ध निष्पादन पर जोर देकर लाभार्थियों को राहत देने की दिशा में कदम तेज किए जा रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !