Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jharkhand News : गिरिडीह में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका लाखों की संपत्ति जलकर राख

Jharkhand News :गिरिडीह शहर के गांधी चौक के समीप स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम के स्टोर रूम में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते स्टोर के पास स्थित एक गुमटी भी इसकी चपेट में आ गई।
गांधी चौक के पास मची अफरा-तफरी, आग ने गुमटी को भी लिया चपेट में

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे उनके प्रयास बेअसर साबित हुए। आग लगातार फैलती रही, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया।

दमकल की देरी से पहुंचने पर बढ़ा नुकसान, जांच में जुटा प्रशासन

स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन उस समय फायर ब्रिगेड की दोनों गाड़ियां अन्य जगहों पर व्यस्त थीं। करीब 30 मिनट की देरी से दमकल वाहन के पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

इस हादसे में बिजली विभाग के स्टोर में रखे कई जरूरी उपकरण, बिजली के तार, ट्रांसफार्मर से जुड़े सामान सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसमें लाखों रुपये की क्षति की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !