Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Ranchi Breaking: रांची गोलीकांड, इलाज के दौरान भार्गव सिंह की मौत, मुख्य आरोपी विजय टेटे गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. गंभीर रूप से घायल भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
हनुमान मंदिर के पास दिनदहाड़े फायरिंग, मौके से खोखा बरामद
यह वारदात OTC मैदान के बाहर सड़क किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां हमलावर ने भार्गव सिंह को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. आनन-फानन में उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया. सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू की. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया.

इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा-शव रिम्स भेजा गया
पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने भार्गव सिंह को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया.

जमीन विवाद की आशंका, मरने से पहले आरोपी का नाम लिया, पुलिस ने किया गिरफ्तार



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हमलावर पैदल आया था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. मरने से पहले भार्गव सिंह ने हमलावर का नाम विजय टेटे (गांधीनगर, कांके निवासी) बताया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. दोनों के बीच कुछ दिन पहले मारपीट की घटना भी सामने आई थी. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी घायल को देखने पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे.

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी की गिरफ्तारी से मामले में तेजी आई है और आगे की जांच जारी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !