Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jharkhand News : राज्य में म्यूटेशन सेवा फिर पटरी पर, तकनीकी गड़बड़ी दूर होने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू

Jharkhand News : राज्य में जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से जुड़ी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही तकनीकी गड़बड़ी को दूर कर दिया गया है और अब म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने के बाद यह सेवा फिर से सुचारू हो गई है, जिससे राज्यभर के लाखों रैयतों को राहत मिली है।
5 महीने की परेशानी खत्म, CSC और प्रज्ञा केंद्रों से भी आवेदन शुरू

तकनीकी खामी के कारण पिछले कई महीनों से म्यूटेशन प्रक्रिया प्रभावित थी। आवेदन तीसरे चरण में पहुंचते ही “डज नॉट मैच” जैसी त्रुटि आ रही थी, जिससे प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी और लोगों को अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। अब इस समस्या को ठीक कर दिया गया है और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) व प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं।

लंबित मामलों का बढ़ा बोझ, अब तेजी से निपटारे की उम्मीद

तकनीकी गड़बड़ी के चलते म्यूटेशन के लंबित मामलों की संख्या भी बढ़ गई थी। पहले जहां करीब 47 हजार मामले लंबित थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 51 हजार तक पहुंच गया है। हालांकि ऑनलाइन सेवा बहाल होने के बाद आवेदन की संख्या में तेजी आई है और अब इन मामलों के जल्द निपटारे की उम्मीद जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !