Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jamshedpur News : शहर में रेल यात्रियों का विरोध तेज, लेटलतीफी पर डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur News : शहर में यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी और यात्रियों की बढ़ती परेशानियों को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने आवाज बुलंद की है। मंगलवार को समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल एआरएम कार्यालय पहुंचा और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा।समिति ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि यात्री ट्रेनों को बिना ठोस कारण के रोका जा रहा है और मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लेटलतीफी दूर नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन, चलेगा हस्ताक्षर अभियान

संयोजक शिवशंकर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान के जरिए यात्रियों को जोड़ा जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जब रेलवे के पास मालगाड़ियों के संचालन के लिए पर्याप्त आधारभूत संरचना नहीं है, तो बड़ी संख्या में मालगाड़ियों को चलाकर यात्री ट्रेनों को क्यों बाधित किया जा रहा है।


पहले भी हो चुका प्रदर्शन, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था

समिति ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया था, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जमशेदपुर के सांसद द्वारा इस मुद्दे को रेल मंत्री के समक्ष उठाया गया था, जिस पर सुधार के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों द्वारा उसका पालन नहीं किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में अजय कुमार, सतीश सिंह, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, मनोज ठाकुर, सन्नी परिहार, अमित मैती और सन्नी सिंह सहित कई सदस्य शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !