Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

JTET UPDATE: जटेट अभ्यर्थीयों के लिये 10 साल बाद मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू-उम्र सीमा में बड़ी राहत

JTET UPDATE: झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ा अवसर आया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है. करीब एक दशक बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में विशेष छूट भी दी गई है.
10 साल बाद परीक्षा, आयु सीमा में 9 वर्ष तक की दी गई छूट, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया 
राज्य में पिछली बार JTET परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस बार अधिकतम आयु सीमा में 9 साल की अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया है. न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है, जबकि अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट लागू होगी. यह फैसला उन अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे.

JTET 2026 के लिए आवेदन की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है, जबकि अंतिम तिथि 21 मई 2026 तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार JAC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी. इसके बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर फॉर्म सबमिट करना होगा. भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है.

2024 के अभ्यर्थियों के लिए खास निर्देश,दो स्तर पर परीक्षा, एक साथ आवेदन का विकल्प
जिन उम्मीदवारों ने वर्ष 2024 में विज्ञापन संख्या 30/2024 के तहत आवेदन किया था, उन्हें इस बार भी नया फॉर्म भरना होगा. हालांकि, यदि उन्होंने पहले ही परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है, तो उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना पड़ेगा. ऐसे अभ्यर्थियों को पोर्टल पर जाकर अपनी पुरानी जानकारी को सत्यापित करना होगा और भाषा-1 व भाषा-2 का चयन दोबारा करना होगा.

JTET 2026 में अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार दो स्तरों पर आवेदन कर सकते हैं. पहला, प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और दूसरा, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8). योग्य उम्मीदवार चाहें तो एक ही पोर्टल के माध्यम से दोनों स्तर की परीक्षा के लिए संयुक्त आवेदन भी कर सकते हैं.

JAC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके. 10 साल बाद आयोजित हो रही यह परीक्षा राज्य के हजारों युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर लेकर आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !