Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jamshedpur News: सरयू राय पर घिरे सवाल, 6.41 लाख की बोरिंग बनी विवाद की जड़

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। जहां आरोप है कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विधायक निधि से 6 लाख 41 हजार रुपये खर्च कर एक निजी बिल्डर की जमीन पर डीप बोरिंग कराई। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और मामले ने तूल पकड़ लिया है।


जनता के पैसे का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल 

स्थानीय नेता विकास सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की राशि जनता के टैक्स से आती है, इसलिए इसका उपयोग किसी निजी व्यक्ति या बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसे “ईमानदारी का चोला पहने लोगों द्वारा किया गया बड़ा भ्रष्टाचार” बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


पानी के लिए तरस रही बस्ती, बिल्डर को मिला फायदा?

बताया जा रहा है कि बालीगुमा सुखना बस्ती के लोग जहां पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं करीब साढ़े छह लाख रुपये खर्च कर एक बिल्डर के निजी भूखंड पर डीप बोरिंग कराई गई। आरोप है कि यह बोरिंग उस जगह की गई है जिसे बिल्डर ने नक्शा पास कराने के दौरान खाली छोड़ा था, जिससे उसे सीधा लाभ मिला।


नगर निगम की भूमिका पर भी उठे सवाल, आंदोलन की चेतावनी

इस पूरे मामले में मानगो नगर निगम की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। वार्ड पार्षद राजेश सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पानी की समस्या और कथित अनियमितता को उजागर किया है। विकास सिंह ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !