Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Seraikela News: चांडिल–कांड्रा रोड की अधूरी मरम्मत ने खोली सिस्टम की पोल, जांच की उठी मांग

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां के चांडिल–कांड्रा मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। प्रखंड और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली यह अहम सड़क अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि परेशानी का सबब बन गई है।


गड्ढे और धूल से बढ़ा खतरा

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उड़ती धूल ने सफर को जोखिम भरा बना दिया है। वाहन चालक हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं, जिससे बुजुर्गो, गर्भवती महिलाओं और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


छात्रों के लिए बड़ी चुनौती

इस मार्ग से गुजरने वाले छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। साइकिल चलाना मुश्किल हो गया है और कई वाहन भी इस रास्ते से बचने लगे हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय समेत कई संस्थानों तक पहुंचना कठिन हो गया है।


प्रदर्शन के बाद भी नहीं सुधार

स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर मरम्मत और पानी छिड़काव की मांग की, लेकिन हालात जस के तस हैं। अधूरी मरम्मत, लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !