Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Jharkhand News : नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, आज पुलिस मुख्यालय में DGP की बड़ी समीक्षा बैठक

Jharkhand News : राज्य में बढ़ते नशा कारोबार और अफीम तस्करी पर लगाम कसने को लेकर आज पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता डीजीपी करेंगी, जिसमें राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई, गिरफ्तारी और जब्ती की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।बैठक में विभिन्न जिलों में चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति पर चर्चा के साथ तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए नई रणनीति पर भी मंथन होगा। माना जा रहा है कि बैठक के बाद राज्य स्तर पर विशेष अभियान और तेज किया जा सकता है।
ड्रग्स नेटवर्क पर होगी सर्जिकल स्ट्राइक जैसी रणनीति पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार इंडस्ट्रियल और माइनिंग बेल्ट में बढ़ते ड्रग्स नेटवर्क पर विशेष फोकस रहेगा। सीमावर्ती जिलों में निगरानी मजबूत करने, खुफिया तंत्र को सक्रिय करने और संयुक्त अभियान चलाने जैसे मुद्दों पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

तस्करों पर बड़ी कार्रवाई के संकेत, जिलों को मिल सकते हैं नए निर्देश

बैठक में नशा तस्करों के खिलाफ आगे की रणनीति तय होने के साथ सख्त कार्रवाई के संकेत हैं। पुलिस मुख्यालय स्तर पर समीक्षा के बाद जिलों को नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं, जिससे राज्य में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान को और धार मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !