Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-04-22

IPL 2026: इकाना में होगी रोमांचक टक्कर लखनऊ के लिए करो या मरो, राजस्थान की नजर जीत पर

IPL 2026: Indian Premier League के 19 वें सीजन का 32 वां मुकाबला आज Lucknow Super Giants और Rajasthan Royals के बीच लखनऊ के Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium में खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजरें Mohammed Shami और Vaibhav Suryavanshi के बीच दिलचस्प मुकाबले पर रहेंगी।


दोनों टीमों की नजर जीत की पटरी पर

लखनऊ की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी, जबकि राजस्थान फिर से जीत की लय पकड़ने के इरादे से उतरेगी। शमी इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और पावरप्ले में लगातार विकेट निकाल रहे हैं। वहीं सूर्यवंशी भले ही पिछले दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों, लेकिन उन्होंने टीम को आक्रामक शुरुआत दी है।


पॉइंट्स टेबल में राजस्थान आगे, लखनऊ पर दबाव

पॉइंट्स टेबल में राजस्थान 6 में से 4 जीत के साथ टॉप 4 में बना हुआ है, जबकि लखनऊ सिर्फ 2 जीत के साथ संघर्ष कर रहा है। अगर आज लखनऊ को हार मिलती है, तो आगे प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो सकती है। ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए करो या मरो जैसा बन चुका है।


बल्लेबाजी बनी चिंता, शाम 7:30 बजे होगा मुकाबला

लखनऊ के लिए Rishabh PantMitchell MarshNicholas Pooran और Aiden Markram का प्रदर्शन अस्थिर रहा है। वहीं राजस्थान को भी हालिया हार के बाद संभलने की जरूरत है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !