Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Jamshedpur News : गंजिया बैराज में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान 12वीं के छात्र की डूबने से मौत

Jamshedpur News : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित गंजिया बैराज में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय छात्र फहद रहमान की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांच छात्र स्कूल से निकलकर घूमने के इरादे से बैराज पहुंचे थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन फहद को नहीं बचाया जा सका।
स्कूल से निकले पांच छात्र पहुंचे थे बैराज, चार बच्चों को स्थानीय लोगों ने बचाया

मृतक फहद रहमान जमशेदपुर के धातकीडीह का निवासी था और आंध्रा स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। सुबह करीब 11 बजे सभी छात्र पानी में उतरे थे, लेकिन कुछ ही देर में वे गहराई में चले गए और डूबने लगे। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और चार बच्चों की जान बचा ली।

जमशेदपुर के फहद रहमान की गई जान, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे बिना जानकारी दिए स्कूल से निकलकर बैराज पहुंचे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं इस हादसे के बाद बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !