Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Jharkhand News : रैलीगढ़ा रोड सेल में मजदूरों का आंदोलन तेज, मजदूरी भुगतान को लेकर बढ़ा विवाद

Jharkhand News : रैलीगढ़ा कांटा घर के समीप 248 दंगल के मजदूर पिछले सात दिनों से लंबित मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन पर बैठे हैं। मजदूरों का आरोप है कि रैलीगढ़ा रोड सेल से कोयला उठाव होने के बावजूद 454 गाड़ियों की मजदूरी अब तक नहीं दी गई है। भुगतान की मांग को लेकर मजदूर और रैलीगढ़ा रोड सेल संचालन समिति लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
विधायक के बयान से भड़का आक्रोश, आंदोलन स्थल पर नारेबाजी

आंदोलन स्थल पर चल रही बैठक के दौरान मांडू क्षेत्र के विधायक के पहुंचने के बाद माहौल और गरमा गया। मजदूरों का आरोप है कि विधायक ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए मजदूरी भुगतान से इनकार किया, जिसके बाद वहां मौजूद मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध में मजदूरों ने नारेबाजी शुरू कर दी और बयान को अपमानजनक बताते हुए कड़ा विरोध जताया।

मजदूरों की चेतावनी- मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा और तेज

घटना के बाद मजदूरों ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और अब आंदोलन और तेज किया जाएगा। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। घटना के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर तनाव और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !