Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Seraikela News: होमगार्ड बहाली को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, प्रमाण पत्र जांच के बाद ही होगा अंतिम चयन

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में होमगार्ड नवनामांकन प्रक्रिया को लेकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बाहरी अभ्यर्थियों के चयन की चर्चा के बीच जिला प्रशासन ने आधिकारिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट की है. प्रशासन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया अभी अधूरी है और किसी भी अभ्यर्थी का अंतिम चयन अब तक नहीं किया गया है.


जिला प्रशासन ने बताया कि फिलहाल जारी की गई मेधा सूची केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई है. इसे अंतिम नियुक्ति सूची नहीं माना जाए. अंतिम चयन से पहले सभी सफल अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच और मूल प्रमाण पत्रों का गहन सत्यापन किया जाएगा.


प्रशासन के अनुसार 29 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 तक चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. इस दौरान यदि किसी उम्मीदवार द्वारा फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र या अन्य गलत दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने की पुष्टि होती है, तो उसकी उम्मीदवारी तुरंत समाप्त कर दी जाएगी. गंभीर धोखाधड़ी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

विज्ञापन संख्या 1/2025 के तहत भर्ती प्रक्रिया में पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य रखा गया है. इसमें अभ्यर्थियों के स्थायी निवास, पूर्व रिकॉर्ड और चरित्र की जांच की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप पूरी की जाएगी.

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें. केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा रखें.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक स्थानीय न्यूज पोर्टल में यह दावा किया गया था कि शहरी तकनीकी और गैर तकनीकी श्रेणी में बाहरी अभ्यर्थियों ने फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र के जरिए मेधा सूची में स्थान बना लिया है. इसी खबर के बाद प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरी स्थिति स्पष्ट की.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !