Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Jamshedpur News : कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल, चालक हिरासत में, देखें VIDEO

Jamshedpur News : आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित नेचर पार्क के सामने शुक्रवार को कार सीखने के दौरान एक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, पारडीह की ओर से आ रही एक कार, जिसे चालक सीख रहा था, अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने जा रही स्प्लेंडर बाइक पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में, हादसे के कारणों की जांच शुरू

बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के नीचे फंस गई और चालक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक को कार के नीचे से निकाला और घायल को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही आज़ादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा लापरवाही से हुआ या वाहन नियंत्रण खोने की वजह से दुर्घटना हुई। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !