Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Dhanbad News : टण्डाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धसान के कारण 10 घर जमीनदोज, चार घायल

Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टण्डाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे भू-धसान की बड़ी घटना से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 10 घर जमीन में समा गए, जबकि चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज आवाज के साथ जमीन धंसते ही लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे, वहीं कई लोग मलबे में फंस गए जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
तीसरी भू-धसान घटना से दहशत, बीसीसीएल और प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और बीसीसीएल के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। पीड़ितों का आरोप है कि कोयला उत्खनन से जमीन खोखली हो चुकी है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि यह टण्डाबाड़ी में तीसरी भू-धसान घटना है। पहली घटना में जानें गई थीं, जबकि हालिया दरारों के बाद लोग पहले से डरे हुए थे। प्रभावित परिवारों ने सुरक्षित पुनर्वास की मांग तेज कर दी है।

21 परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, स्थायी समाधान की मांग तेज

घटना की सूचना पर जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बाघमारा अंचलाधिकारी गिरजा नंद किस्कू ने कहा कि करीब 21 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाना प्राथमिकता है और प्रभावित स्कूल को भी स्थानांतरित किया जाएगा। लगातार हो रही भू-धसान की घटनाओं ने इलाके के लोगों के सामने जीवन और सुरक्षा का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !