Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Ranchi News : कांके में जुमार नदी किनारे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Ranchi News : कांके थाना क्षेत्र स्थित जुमार नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
शव की पहचान नहीं, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। शव किन परिस्थितियों में नदी किनारे पहुंचा, इसे लेकर भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

हत्या या हादसा? मौत की वजह पर सस्पेंस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। यह हत्या है, हादसा या कोई और वजह, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !