Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Ranchi News: रिम्स का होगा कायाकल्प, 256 करोड़ की लागत से बनेगा हाई-टेक ओपीडी ब्लॉक, मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Ranchi News: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक अत्याधुनिक ओपीडी (आउटडोर पेशेंट विभाग) ब्लॉक के निर्माण की तैयारी पूरी हो गई है. झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCCL) ने 256.17 करोड़ रुपये की इस महात्वाकांक्षी परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है. 24 माह के भीतर तैयार होने वाले इस नए ब्लॉक से रिम्स पर मरीजों का बढ़ता दबाव कम होगा और लोगों को इलाज के लिए लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी.

मरीजों को मिलेंगी ये हाई-टेक सुविधाएं
नया ओपीडी ब्लॉक डिजिटल और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इसमें मरीजों के लिए डिजिटल पंजीकरण और स्मार्ट कतार प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी. इसके अलावा, विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग विशेषज्ञ कक्ष, विशाल और आरामदायक प्रतीक्षालय, आधुनिक जांच केंद्र और दिव्यांगों के लिए विशेष अनुकूल ढांचा तैयार किया जाएगा. इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य मरीजों को कम समय में बेहतर परामर्श और सुव्यवस्थित इलाज उपलब्ध कराना है.

परिसर के रिडेवलपमेंट पर खर्च होंगे 87 करोड़
सिर्फ ओपीडी ही नहीं, बल्कि रिम्स परिसर के समग्र कायाकल्प के लिए भी 87.08 करोड़ रुपये की साइट रिडेवलपमेंट योजना बनाई गई है. अगले 12 महीनों में पूरे परिसर की पार्किंग व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम और सड़कों को आधुनिक बनाया जाएगा. साथ ही, बेहतर लाइटिंग, प्लंबिंग सुधार और लैंडस्केपिंग के जरिए अस्पताल के माहौल को मरीजों के अनुकूल और हरा-भरा बनाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को एक स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिल सके.

शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े कदम
स्वास्थ्य के साथ-साथ सरकार शिक्षा ढांचे को भी मजबूत कर रही है. जेएसबीसीसीएल ने गोड्डा में सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के तहत नए महिला कॉलेज (66.58 करोड़) और डिग्री कॉलेज (38.38 करोड़) के भवन निर्माण के लिए भी टेंडर जारी किया है. इन परियोजनाओं के 21 माह में पूरा होने से संताल परगना क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे. सरकार के इन दोहरे प्रयासों से आने वाले वर्षों में झारखंड में स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों की तस्वीर पूरी तरह बदलती नजर आएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !