Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-04-24

IPL 2026: चिन्नास्वामी में आज हाई-वोल्टेज मुकाबला, टॉप-3 की जंग में RCB, वापसी के इरादे से उतरेगी GT

IPL 2026: IPL 2026 का रोमांच एक बार फिर अपने चरम पर है, जहां आज शाम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) आमने-सामने होंगी। एक ओर डिफेंडिंग चैंपियन RCB टॉप 3 में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है, वहीं GT हार के झटकों से उबरकर जोरदार वापसी की तलाश में है। दोनों टीमों के पास एक-एक IPL ट्रॉफी है, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प बन जाता है।


पॉइंट्स टेबल और हालिया फॉर्म

RCB ने अब तक 6 मैचों में 4 जीत दर्ज कर 8 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है और उनका नेट रन रेट भी शानदार है। दूसरी ओर, शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT सातवें स्थान पर संघर्ष कर रही है और उनका नेट रन रेट चिंता का विषय बना हुआ है। पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों की बड़ी हार ने टीम की मुश्किलें और भी जायदा बढ़ा दी हैं, ऐसे में आज का मैच उनके लिए बेहद अहम होने वाला है। 


चिन्नास्वामी पिच और मौसम का हाल

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है और इस बार भी वैसी ही उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच हाई-स्कोरिंग मुकाबले की ओर इशारा कर रही है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों का दबदबा रहने की पूरी संभावना है। मौसम की बात करें तो हल्के बादल रह सकते हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है, जबकि दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है।


हेड-टू-हेड और स्टार खिलाड़ियों की टक्कर

RCB और GT के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं, यानी आंकड़े पूरी तरह बराबरी पर हैं। विराट कोहली का GT के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है, जबकि शुभमन गिल ने 2023 में बेंगलुरु में नाबाद 104 रन की यादगार पारी खेली थी। ऐसे में आज का मुकाबला सिर्फ टीमों की नहीं, बल्कि कोहली और गिल की बड़ी भिड़ंत भी साबित होने वाला है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !