Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Ranchi News: प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में जेनरेटर में आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा नुकसान टला

Ranchi News: शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे प्रोजेक्ट भवन सचिवालय परिसर में लगे जेनरेटर में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि समय रहते दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया, जिससे बडा नुकसान टल गया.
आग लगने से मची हल चल, लेकिन मुख्य भवन और दस्तावेज सुरक्षित
आग लगने के बाद परिसर में धुआं फैल गया, जिससे कर्मचारियों में हलचल मच गई. राहत की बात यह रही कि जेनरेटर मुख्य भवन से दूर पीछे खुले स्थान पर स्थापित था, जिसके कारण सचिवालय के कागजात और महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित रहे. आग का असर मुख्य बिल्डिंग तक नहीं पहुंचा.

कुछ देर अफरा-तफरी, अब स्थिति सामान्य
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया. कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया. अधिकारियों के अनुसार, समय पर कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. आग और धुएं के कारण सचिवालय कर्मियों के बीच थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी. हालांकि हालात जल्द ही सामान्य हो गए और किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है.


प्रोजेक्ट भवन में लगी आग ने एक बार फिर आपातकालीन व्यवस्थाओं की अहमियत को उजागर किया है. समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और सचिवालय सुरक्षित रहा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !