Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Current News : RBI की बड़ी कार्रवाई, Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, सभी सेवाएं बंद

Current News अगर आप ऑनलाइन भुगतान के लिए Paytm का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी  आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस रद्द कर दिया है, जिसके बाद बैंकिंग से जुड़ी इसकी सभी सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई हैं। हालांकि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। RBI ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित है और उन्हें उनका पैसा वापस मिलेगा। बैंक को बंद करने की प्रक्रिया को लेकर RBI हाईकोर्ट का भी रुख करेगा।


पहले भी हो चुकी है कार्रवाई, सुधार नहीं होने पर लिया गया बड़ा फैसला


यह पहली बार नहीं है जब Paytm Payments Bank पर कार्रवाई हुई हो। इससे पहले भी नियमों के पालन और प्रबंधन की खामियों को लेकर RBI चेतावनी दे चुका था, लेकिन कथित तौर पर पर्याप्त सुधार नहीं होने के बाद केंद्रीय बैंक ने यह सख्त कदम उठाया।


KYC गड़बड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग जोखिम और कमजोर सिस्टम बने कार्रवाई की बड़ी वजह


RBI ने कार्रवाई के पीछे तीन प्रमुख कारण बताए हैं। पहला, KYC नियमों में गंभीर अनियमितताएं, जहां ग्राहकों के सत्यापन में खामियां पाई गईं। दूसरा, कमजोर निगरानी व्यवस्था के चलते मनी लॉन्ड्रिंग का जोखिम। तीसरा, टेक्नोलॉजी और रिस्क कंट्रोल सिस्टम में गंभीर कमियां।


ग्राहकों के पैसे सुरक्षित, RBI ने उपभोक्ताओं को दी राहत


RBI के इस फैसले से साफ है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित रहेगी। नियामक ने यह कदम बैंकिंग व्यवस्था की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।

फिलहाल इस फैसले के बाद Paytm उपयोगकर्ताओं के बीच चिंता जरूर बढ़ी है, लेकिन RBI ने भरोसा दिलाया है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जाएगी। मामले से जुड़ी आगे की अपडेट्स पर सभी की नजर बनी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !