Palamu News: पलामू के शहर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना रेडमा स्थित भगवती हॉस्पिटल के पीछे की है बताइ जा रही है. जहां शव देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही प्रभारी ज्योति लाल रजवार, अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई गई. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.
महिला की पहचान नहीं हो सकी, मौत के कारणों पर सस्पेंस
प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो पाई है. साथ ही, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है.
इलाके में चर्चा का विषय, रिपोर्ट के बाद हो पायेगा खुलासा
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.
फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है.