Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Baharagora News : स्वर्णरेखा नदी घाट पर प्रशासन की छापेमारी, अवैध बालू खनन पर चला शिकंजा, 2 ट्रेक्टर जब्त

Bahragora News: पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मधुआबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर छापेमारी कर दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे अवैध खनन में लगे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टरों को अवैध बालू लदे हुए पकड़ा गया, जबकि कुछ चालक और संबंधित लोग मौके से भाग निकले। जब्त ट्रैक्टरों को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस घाट से अवैध बालू उठाव की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
माफिया नेटवर्क में दहशत, अवैध वसूली और संरक्षण पर भी उठे सवाल

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा था और समय-समय पर शिकायतों के बावजूद माफिया सक्रिय बने हुए थे।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि अवैध बालू परिवहन के दौरान कुछ जगहों पर वसूली और संरक्षण का खेल भी चलता है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा। यह कार्रवाई बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखी जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !