Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Harbhajan Singh Join BJP: AAP सांसदों के इस्तीफे पर पंजाब में सियासी बवाल, हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

Harbhajan Singh Join BJP: आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने की खबर के बाद पंजाब की राजनीति में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है. सात सांसदों द्वारा पार्टी से अलग होने और भाजपा का साथ देने की चर्चा के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

बता दें कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और स्वाती मालीवाल समेत कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी छोड़ दिया. इसी क्रम में हरभजन सिंह के भी भाजपा में शामिल होने को लेकर राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है.

इन खबरों के बाद जालंधर स्थित राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उनके घर की दीवारों पर "गद्दार" और "पंजाब का गद्दार" जैसे शब्द लिख दिए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोग ब्लैक स्प्रे पेंट से दीवारों पर नारे लिखने में सफल रहे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इसी तरह अशोक मित्तल के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन हुआ. लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता पहुंचे और वहां भी ब्लैक स्प्रे पेंट से ‘पंजाब का गद्दार’ लिखकर नाराजगी जताई.

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन नेताओं को जनता ने भरोसा देकर संसद तक पहुंचाया, उनका इस तरह पार्टी छोड़ना विश्वासघात है. सात सांसदों के एक साथ अलग होने की खबर से पार्टी समर्थकों में गहरा असंतोष है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है और यह राज्य के विश्वास के साथ गद्दारी के समान है. इस पूरे घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !