Washington DC Attack News: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शनिवार शाम आयोजित इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रम्प, मेलानिया ट्रम्प और जेडी वेंस समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।
बॉलरूम के बाहर हमलावर ने चलाई गोलियां
न्यूज एजेंसी Associated Press के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की, जबकि अंदर सभी मेहमान मौजूद थे। ट्रम्प ने बाद में बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है, हालांकि शुरुआती खबरों में उसके मारे जाने की बात कही गई थी।
सीक्रेट सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह अमेरिका के संविधान पर हमला था। उन्होंने United States Secret Service की तारीफ करते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने उनकी जान बचाई। गोली लगने वाले अधिकारी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे वह सुरक्षित बच गया।
पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए राहत जताई कि सभी नेता सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।