Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Hazaribagh News : 63 दिनों के कठिन प्रशिक्षण के बाद 355 गृहरक्षक पास आउट, हजारीबाग में भव्य परेड आयोजित

Hazaribagh News : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में रविवार को पासिंग आउट परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 63 दिनों तक चले कड़े प्रशिक्षण के बाद गिरिडीह जिले के 355 गृहरक्षकों ने शानदार मार्च पास्ट कर प्रशिक्षण पूरा किया।

अब ये सभी गृहरक्षक अपने गृह जिला गिरिडीह में सेवा देंगे।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं की सलामी ली। इस दौरान सभी गृहरक्षकों ने सेवा मूल्यों को बनाए रखने, संविधान में श्रद्धा और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ ली।


मार्च पास्ट में दिखी शानदार ट्रेनिंग, DC बोले- काबिले तारीफ है प्रदर्शन


पासिंग आउट परेड के दौरान प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया। मार्च पास्ट में उनकी तैयारी और तालमेल ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि मात्र 63 दिनों की अल्प अवधि में इतना शानदार परेड प्रदर्शन काबिले तारीफ है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को होमगार्ड में नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए जिम्मेदारी और सेवा के नए अध्याय की शुरुआत है।


गिरिडीह में देंगे सेवा, नई जिम्मेदारी निभाने को तैयार गृहरक्षक


प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब सभी 355 गृहरक्षक अपने गृह जिला गिरिडीह में सेवा देंगे। समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। यह पासिंग आउट परेड न सिर्फ प्रशिक्षण की सफलता का प्रतीक बनी, बल्कि सेवा और अनुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी दर्शाई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !