Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Chaibasa News : भारी वाहनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, 6 दिवसीय पदयात्रा शुरू

Chaiasa News : भारी वाहनों पर नो एंट्री नियम लागू करने की मांग अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। “नो एंट्री आंदोलन समिति, कोल्हान” के बैनर तले सैकड़ों आंदोलनकारी रविवार को तांबो चौक से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास तक 6 दिवसीय पदयात्रा पर रवाना हुए।आंदोलनकारियों का कहना है कि शहर और आसपास के इलाकों में भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लंबे समय से नो एंट्री नियम लागू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
महीनों से जारी है आंदोलन, राज्यपाल तक पहुंची मांग

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मांग को लेकर पिछले कई महीनों से आंदोलन जारी है। बीते वर्ष अक्टूबर में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। हाल ही में आंदोलन समिति का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर भी अपनी मांगों को रख चुका है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण अब पदयात्रा के जरिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जा रही है, ताकि भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन पर रोक लगाई जा सके।

6 दिन में पहल नहीं हुई तो तेज होगा आंदोलन, प्रशासन पर उठे सवाल

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 6 दिनों के भीतर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। उनका सवाल है कि स्थानीय लोगों के लगातार बढ़ते दबाव के बावजूद जिला प्रशासन अब तक नो एंट्री नियम क्यों लागू नहीं कर रहा।
अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेती है या एक बार फिर स्थानीय लोगों को निराशा हाथ लगती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !