Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Jamshedpur News : JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP-DC ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

Jamshedpur News : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था समेत तैयारियों का जायजा लिया।अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का दौरा कर वहां तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से जानकारी ली। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिया गया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


प्रवेश द्वार पर सख्त जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश


निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान सतर्क रहने और केंद्रों के आसपास गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।


कदाचार पर जीरो टॉलरेंस, प्रशासन बोला- नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई


उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्धारित गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ किया कि कदाचार या नियमों के उल्लंघन की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

संयुक्त निरीक्षण के जरिए प्रशासन ने संदेश दिया कि JTET 2026 को सफलतापूर्वक और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !