Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Stock Market: मार्केट कैप में भारी गिरावट, टॉप कंपनियों को 2 लाख करोड़ का झटका

Stock Market: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट का असर देश की टॉप वैल्यूड कंपनियों पर साफ देखने को मिला। टॉप-10 कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप में कुल 2,05,343.06 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में सबसे बड़ा नुकसान Tata Consultancy Services (TCS) को हुआ, जबकि Reliance Industries, ITC Limited और प्रमुख बैंकों के वैल्यूएशन में भी कमी आई। 


जियो-पॉलिटिकल तनाव से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

पिछला हफ्ता बाजार के लिए कमजोर साबित हुआ। आईटी सेक्टर में गिरावट और बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते BSE Sensex में 2 फीसदी से ज्यादा और NIFTY 50 में करीब 1.87 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस माहौल का सीधा असर बड़ी कंपनियों के मार्केट कैप पर पड़ा, जहां कुल मिलाकर 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ।


आधे से ज्यादा नुकसान इन दो दिग्गजों के खाते में

खास बात यह रही कि कुल नुकसान का आधे से ज्यादा हिस्सा सिर्फ TCS और Reliance Industries को झेलना पड़ा। दोनों कंपनियों के मार्केट कैप में मिलाकर 1.17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आईटी कंपनियों के कमजोर आउटलुक और ग्लोबल अनिश्चितताओं ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।


HUL, SBI और बजाज फाइनेंस ने दिखाया दम

हालांकि गिरावट के बीच कुछ कंपनियों ने बढ़त भी दर्ज की। Hindustan UnileverState Bank of India और Bajaj Financeके मार्केट कैप में कुल 48 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। वैल्यूएशन के लिहाज से Reliance Industries सबसे आगे रही, जिसके बाद HDFC BankBharti Airtel और अन्य कंपनियां शामिल रहीं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !