Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Jharkhand News: हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, जवानों के परिवारों को राहत, आवासीय स्कूल और मॉडर्न अस्पताल की सौगात

Jharkhand News: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में उच्चस्तरीय बैठक कर अहम परियोजनाओं की समीक्षा की। रिंग रोड स्थित जगुआर कैंपस में प्रस्तावित “दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय” में शहीद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के बच्चों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की योजना है।



समयसीमा में पूरा होगा आवासीय विद्यालय का निर्माण

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जमीन चिन्हित करने से लेकर निर्माण कार्य तक सभी प्रक्रियाएं तय समयसीमा में पूरी की जाएं, ताकि जल्द से जल्द कक्षाएं शुरू हो सकें। इस विद्यालय का उद्देश्य शहीदों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सुरक्षित और प्रेरणादायक माहौल प्रदान करना है।


पुलिस परिवारों के लिए बनेगा आधुनिक अस्पताल

इसके साथ ही रांची के जैप-10 होटवार में पुलिस परिवारों के लिए पीपीपी मोड पर आधुनिक अस्पताल बनाने की योजना पर भी जोर दिया गया। शुरुआत में 50 बेड की सुविधा वाले इस अस्पताल को भविष्य में 100 बेड तक विस्तारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य-दोनों क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित कर जवानों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !