Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-04-28

RCB Vs DC Match Review: 75 पर सिमटी दिल्ली, 7 ओवर में RCB की धमाकेदार जीत

RCB Vs DC Match Review: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी चुनी, जो पूरी तरह सही साबित हुआ।


75 पर ढेर हुई दिल्ली, गेंदबाजों का तूफान

दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम महज 75 रन पर सिमट गई। भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने कहर बरपाते हुए शुरुआती ओवरों में ही मैच का रुख तय कर दिया। सिर्फ 2.4 ओवर में 7 रन पर 5 विकेट गिर गए, जिससे दिल्ली उबर ही नहीं सकी।


कोहली-पड्डिकल की तूफानी फिनिश

76 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने आसानी से जीत दिला दी। कोहली ने नाबाद 23 रन (15 गेंद) और पड्डिकल ने नाबाद 34 रन (13 गेंद) बनाए। कोहली ने लगातार दो छक्के जड़कर 7वें ओवर में ही मैच खत्म कर दिया।


पॉइंट्स टेबल में RCB मजबूत, दिल्ली की हालत खराब

इस जीत के साथ आरसीबी 8 मैच में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 8 मैच में सिर्फ 3 जीत के साथ 7वें नंबर पर खिसक गई है, जिससे प्लेऑफ की राह अब और कठिन हो गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !