Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Palamu News : कार- बाइक की टक्कर में दर्दनाक हादसा, तीन साल की मासूम की मौत

Palalmu News : जिले के मनातू थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन साल की मासूम सुगंधा कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना बंदुआ गांव के पास हुई, जब परिवार शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहा था।मृतका के पिता प्रभु भुइयां अपनी पत्नी और बेटी के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है।
परिजनों में मातम, हादसे के बाद इलाके में शोक, पुलिस जांच में जुटी


मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं।
हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !