Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-06

Jamshedpur Visit Of DIG: कोल्हान डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा पहुंचे जमशेदपुर, बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Jamshedpur: कोल्हान प्रमंडल के नवनियुक्त डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा शुक्रवार को जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान एसएसपी पीयूष पांडे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद डीआईजी केस्टोपा ने जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और आगामी बकरीद त्योहार को लेकर तैयार की जा रही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और अपराध पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित जिले के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि अनुरंजन केस्टोपा को हाल ही में कोल्हान प्रमंडल का डीआईजी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद वे लगातार तीनों जिलों, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां का दौरा कर पुलिसिंग व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !