Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jamtara News : पुलिस की बड़ी कामयाबी, जामताड़ा से लापता दो नाबालिग बहनें लुधियाना से बरामद

Jamtara News : झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र से लापता दो सगी नाबालिग बहनों को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।


शुरुआती जांच में मामला अपहरण का माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है।पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल से दोनों बहनें लापता थीं, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए पुलिस को दोनों बहनों की मौजूदगी पंजाब के लुधियाना में मिली। इसके बाद मिहिजाम पुलिस की टीम ने लुधियाना पहुंचकर छापेमारी की और दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया।


इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ मामला, प्रेम प्रसंग निकला कारण

जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार युवक राकेश कुमार पोद्दार, जो बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और लुधियाना में काम करता है, उसकी बड़ी बहन से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन अपनी छोटी बहन के साथ पहले आसनसोल पहुंची और वहां से युवक के साथ लुधियाना चली गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की तहकीकात जारी है। थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह अपहरण नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

सकुशल घर लौटीं दोनों बहनें, परिजनों ने ली राहत की सांस

पुलिस ने दोनों नाबालिग बहनों को सुरक्षित मिहिजाम लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। बेटियों की बरामदगी के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। इस पूरे ऑपरेशन को जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !