Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jharkhand Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 15 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Jharkhand: झारखंड में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में राजधानी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। अरगोड़ा फ्लाईओवर के निर्माण को स्वीकृति दी गई है, जिसकी लंबाई लगभग 3.85 किलोमीटर होगी। इसके अलावा डिबडीह ब्रिज से काव रेस्टोरेंट तक नए फ्लाईओवर के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई है। करमटोली फ्लाईओवर परियोजना को भी मंजूरी मिली है, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शिक्षा, सड़क और योजनाओं पर भी फोकस
कैबिनेट बैठक में शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी के गठन को मंजूरी दी गई है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी देकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण को बढ़ावा दिया गया है। पलामू जिले में चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया है, जो शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा झारखंड शिक्षक पात्रता नियमावली को भी घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई है।

नाम परिवर्तन और छात्रवृत्ति योजना में विस्तार
बैठक में प्रशासनिक और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कुछ अन्य निर्णय भी लिए गए। वंशीधर नगर के नाम में आंशिक संशोधन करते हुए अब इसका नाम वंशीधर नगर ऊंटआरी करने का फैसला लिया गया है। वहीं मरांग गोमके परदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभार्थी छात्रों की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी गई है, जिससे अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकेंगे। सरकार के इन फैसलों को राज्य में विकास और जनहित से जुड़े कदमों के रूप में देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !