Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Palamu News : बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, रंगे हाथ गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर दो चोरी की स्कूटी बरामद

Palamu News : जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक युवक को बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया, जबकि पूछताछ के बाद उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया।


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो चोरी की स्कूटी भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार कसवाखाड़ गांव निवासी विनय चौहान ने पुलिस को सूचना दी थी कि 28 अप्रैल की रात उनके घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चोरी करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।


पूछताछ में खुला गिरोह का राज, दो और आरोपी गिरफ्तार


घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की। पकड़े गए आरोपी राजन कुमार से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने रोहित कुमार और दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो बिना नंबर वाली चोरी की स्कूटी बरामद की, जिनमें एक काले और दूसरी पीले रंग की स्कूटी शामिल है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राजन कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों और इससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।


वाहन चोरी गिरोह पर शिकंजा, पुलिस आगे की जांच में जुटी


पुलिस ने बरामद वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपियों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर बाइक चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

इस कार्रवाई को पलामू पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !