Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Jamshedpur News: परसुडीह में साइबर ठगी का मामला, टाटा मोटर्स के कर्मचारी के बैंक खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा निवासी राजेश कुमार तिवारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां उनके बैंक खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। इस घटना के बाद उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। राजेश कुमार तिवारी, जो Tata Motors में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को उनके State Bank Of India के खाते से अचानक 80 हजार रुपये गायब हो गए। जब उन्होंने इस संदिग्ध लेन-देन की जानकारी के लिए बैंक से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि यह राशि यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।

खुद नहीं किया कोई ट्रांजैक्शन, पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस तरह का कोई भुगतान नहीं किया है और न ही किसी के साथ अपने बैंक खाते से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी साझा की है। अचानक हुई इस घटना के बाद वे काफी परेशान और चिंतित हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराध में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !