Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Koderma News: हाई टेंशन तार की चपेट में आकर मजदूर की मौत, निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान हुआ हादसा

Koderma News: तिलैया थाना क्षेत्र के मड़ुआटांड़ इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपडीह गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज रजक उर्फ करू रजक के रूप में हुई है.


दूसरे माले पर काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मड़ुआटांड़ रेलवे ब्रिज के पास उमेश मोदी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. मनोज रजक सुबह काम करने के लिए पहुंचे थे और दूसरे माले पर सरिया चढ़ाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान मकान के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में सरिया आ गया.

करंट लगते ही मनोज को जोरदार झटका लगा और वह ऊपर से नीचे जमीन पर गिर गए.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और मकान मालिक उमेश मोदी अपने निजी वाहन से उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, मुआवजे की मांग
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है.

मकान मालिक फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मकान मालिक उमेश मोदी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

परिवार का एकमात्र सहारा था मनोज
मृतक मनोज रजक अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. उनके पीछे दो बेटियां और एक बेटा है. उनकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

हाई टेंशन तार के पास निर्माण पर उठे सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर हाई टेंशन तार के पास मकान निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. क्षेत्र में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा नियमों की अनदेखी जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !