Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-07

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर आगमन स्थगित

President Draupadi Murmu:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 और 11 जून को देवघर आगमन स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन से एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। राष्ट्रपति के दौरे पर देवघर एम्स में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन होना था, लेकिन अब यह समारोह भी स्थगित कर दिया गया है।
एम्स निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का 10 जून को देश की अन्य जगहों में भी कार्यक्रम स्थगित हो गया है, इसलिए उनका देवघर दौरा भी स्थगित किया गया है। राष्ट्रपति को विशाखापत्तनम से देवघर आना था, लेकिन उनका विशाखापत्तनम का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। अब जब भी राष्ट्रपति भवन से समय मिलेगा, उसके अनुसार दीक्षांत समारोह की तिथि जारी होगी।

शुक्रवार की दोपहर तीन बजे तक राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी चल रही थी। जिला प्रशासन की बैठक सहित एम्स प्रबंधन उनके आवागमन की तैयारी में लगा था। लेकिन देर शाम राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगति होने की सूचना फोन के माध्यम से दी गई।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर डीसी ने बाबा मंदिर में तीर्थ पुरोहितों और धर्मरक्षिणी सभा के साथ बैठक की। साथ ही उनके आवागमन के रूट से अतिक्रमण हटाया गया। राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर शहर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स और अफसरों का आना भी शुरू हो गया था।

एम्स निदेशक ने बताया कि जल्द ही राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नया शेड्यूल जारी हो सकता है। इसके बाद ही दीक्षांत समारोह की नई तिथि की घोषणा की जाएगी। फिलहाल, राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थगित होने से देवघर एम्स में दीक्षांत समारोह के आयोजन पर असर पड़ा है। लेकिन जल्द ही नए शेड्यूल के अनुसार तैयारियां शुरू होंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !