Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Ranchi News: हजारीबाग में पत्रकारों पर हमले के विरोध में रांची में उबाल, मंत्री से माफी नहीं मिली तो आंदोलन की चेतावनी

Ranchi: हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ईरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना का विरोध अब राजधानी रांची तक पहुंच गया है। बुधवार को रांची प्रेस क्लब में बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए और इस घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यूज 18 के पत्रकार सुशांत सोनी समेत दो पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी की कड़ी निंदा करते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार हैं।

मंत्री की कार्यशैली पर उठे सवाल, माफी नहीं तो आंदोलन
विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि उनकी मौजूदगी में इस तरह की घटना होना चिंताजनक है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो चतरा के पत्रकार चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। इसके साथ ही पत्रकारों ने यह भी ऐलान किया कि मंत्री के सभी कार्यक्रमों का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पत्रकारों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है और वे इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ मान रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !