Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Chaibasa News : कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मिसिर बेसरा की मौजूदगी की आशंका

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित कोल्हान जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ कोबरा 209 बटालियन के जवानों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। रूटुगुटू इलाके के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी रहने की सूचना है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।


एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि, कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज


जिले के एसपी अमित रेनू ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में पिछले दो दिनों से कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा था। खुफिया एजेंसियों को पहले ही इनपुट मिले थे कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में माओवादी फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसके दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। अभी तक किसी जवान या नक्सली के घायल होने की सूचना नहीं है।


सारंडा में दो दिन चली मुठभेड़ के बाद फिर बढ़ी हलचल


हाल ही में सारंडा जंगल में भी सुरक्षाबलों और मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच दो दिनों तक मुठभेड़ चली थी, जिसमें छह जवान घायल हुए थे। बलिबा जंगल में हुई उस मुठभेड़ में मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ घिर गया था, लेकिन घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा। अब फिर कोल्हान के जंगलों में उसकी मौजूदगी की आशंका से सुरक्षाबलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !