Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-07

Joyful Celebration: जमशेदपुर में ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया

जमशेदपुर, शनिवार: शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ पड़ी। साकची, मानगो, कदमा, जुगसलाई, बर्मामाइंस, मखदुमपुर, कीताडीह और कपाली स्थित मस्जिदों एवं ईदगाह मैदानों में हजारों लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की।
नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और हज़रत इब्राहीम की कुर्बानी की याद में पारंपरिक तरीके से कुर्बानी अदा की गई।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

बकरीद के मौके पर शहर में गंगा जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली, जब विभिन्न समुदायों के लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। संपूर्ण आयोजन शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !