Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

West Bengal Exit Poll 2026: न्यूज़ 26 का बड़ा अनुमान, बंगाल में "खेला" पलट रही है बीजेपी!

West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही "न्यूज़ 26" के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। न्यूज़ 26 के अनुमान के मुताबिक, इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन के प्रबल आसार हैं। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 155 से 165 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जो बहुमत के लिए जरूरी 148 के जादुई आंकड़े से कहीं ज्यादा है।


ममता के गढ़ में सेंध: टीएमसी पिछड़ती नजर आ रही

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए ये आंकड़े चिंताजनक हो सकते हैं। न्यूज़ 26 के अनुसार, टीएमसी को इस चुनाव में 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं। पिछले चुनावों के मुकाबले यह एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। वहीं, "अन्य" के खाते में 0 से 5 सीटें जाने का अनुमान है, जिससे साफ है कि मुकाबला पूरी तरह से सीधा और कांटे का रहा है।

भवानीपुर में बड़ा उलटफेर: शुवेंदु अधिकारी पिछड़े?
एग्जिट पोल की सबसे चौंकाने वाली खबर हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट से आ रही है। न्यूज़ 26 के विश्लेषण के अनुसार, बीजेपी के दिग्गज नेता शुवेंदु अधिकारी इस सीट पर हारते हुए नजर आ रहे हैं। भवानीपुर की सीट पर पूरे देश की निगाहें टिकी थीं, जहां शुवेंदु अधिकारी ने कड़ी चुनौती पेश की थी, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े फिलहाल उनके पक्ष में नहीं दिख रहे हैं।

पार्टियों की अनुमानित स्थिति
न्यूज़ 26 के आंकड़ों को विस्तार से देखें तो बीजेपी 155 से 165 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। सत्ताधारी टीएमसी 130 से 140 सीटों के बीच सिमटती नजर आ रही है, जबकि अन्य दलों और निर्दलीयों के हिस्से में महज 0 से 5 सीटें ही आने की उम्मीद है। यह सर्वे बताता है कि बंगाल की जनता ने इस बार बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।

नोट: ये केवल न्यूज़ 26 के एग्जिट पोल के आंकड़े हैं। बंगाल की सत्ता की असली तस्वीर 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही साफ होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !