Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Jamshedpur News : शहर में ब्राउन शुगर मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, 13 महीनों से फरार चल रहा था आरोपी

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 29 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार आरोपी मो. ईमरान को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में की गई।पुलिस ने आरोपी को जुगसलाई फाटक के पास से पकड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोपी पिछले करीब 13 महीनों से फरार चल रहा था।


पहले ही 17 आरोपियों पर चार्जशीट, मुख्य आरोपी समेत कई गिरफ्तार


इस मामले में पुलिस पहले ही 143 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मुख्य आरोपी अब्दुल हामिद समेत कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। वहीं, दो अन्य आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी के बाद इस कांड में रिमांड पर लिया गया था। अब तक कुल 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

पूरक अनुसंधान के दौरान मो. ईमरान ही एकमात्र फरार आरोपी बचा था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे विधिवत न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !