Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-07

New ROB Started In Ranch: रांची में नए आरओबी का निर्माण शुरू, जानिए पूरी खबर

New ROB Started In Ranch: राजधानी रांची के बिरसा चौक में नए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण शुरू हो गया है। इसकी लंबाई एप्रोच रोड मिलाकर लगभग 80 मीटर होगी। इस नए ब्रिज के निर्माण से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
वर्तमान में ब्रिज के नीचे दो लाइन (अप-डाउन) है। रेलवे की योजना दो सेंटिंग लाइन के अलावा वर्तमान ट्रैक के दोनों तरफ एक-एक और लाइन बनाने की है। इसके बाद आरओबी के नीचे कुल छह ट्रैक हो जाएंगे। यह योजना अगले 40 सालों के रेल परिचालन को देखते हुए बनाई जा रही है।

इसके निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए ब्रिज के निर्माण से ट्रेनों के परिचालन में भी सुधार होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

वर्तमान में ब्रिज छोटा होने के कारण जाम की समस्या होती है। बिरसा चौक से विधानसभा, हाइकोर्ट व प्रोजेक्ट भवन के अलावा बाइपास, डीबडीह की तरफ जाने वाले वाहन इसी ब्रिज से होकर गुजरते हैं। नए ब्रिज के निर्माण से लोगों को जाम से निजात मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !