Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Jharkhand News : लातेहार में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 पदाधिकारियों का तबादला

Jharkhand News : लातेहार जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न थानों में पदस्थापित 29 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया है। 


कई थानों में बदले गए सब-इंस्पेक्टर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की पहल


जारी सूची के अनुसार छिपादोहर, चंदवा, बालूमाथ, बारियातू, बरवाडीह, महुआडांड़, गारू, मनिका समेत कई थाना क्षेत्रों में पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। अलग-अलग थानों में तैनात सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को नए क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जा सके। 


जिला नियंत्रण कक्ष और पुलिस केंद्र में भी बदलाव, प्रशासनिक संतुलन बनाने की कोशिश


इस तबादले में कई अधिकारियों को जिला नियंत्रण कक्ष और पुलिस केंद्र लातेहार में भी पदस्थापित किया गया है। अधिकारियों का यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और प्रशासनिक संतुलन कायम करने के उद्देश्य से किया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !